मेगा टिंकरिंग डे पर देश के 9,467 स्कूलों के 4,73,358 छात्र एक साथ जुड़े ऑनलाइन
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0582,0.0006; brp_del_sen:0.1000,0.1000; motionR: null; delta:null; bokeh:0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8388608;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 288.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 65536;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 39;
35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 722 जिलों की भागीदारी रही है
महासमुंद। नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) के निर्देशानुसार आज महासमुंद जिले में मेगा टिंकरिंग डे 2025 का भव्य आयोजन शासकीय आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किया गया। जिसमें 20 अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) में शासकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मेगा टिंकरिंग डे के तहत देशभर के 9,467 स्कूलों के 4,73,358 छात्र एक साथ ऑनलाइन ज़ूम प्लेटफॉर्म से जुड़े। यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा टिंकरिंग आयोजन है, जिसमें 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 722 जिलों की भागीदारी रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, सहायक संचालक सतीश नायर, बीईओ लीलाधर सिन्हा, प्राचार्य जीआर सिन्हा, प्राचार्य सेजस एच. के.आचार्य, प्रधान पाठक जी आर. साहू मौजूद रहे। जिले के एटीएल विद्यालय, शासकीय आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह 10 से 11 बजे तक आयोजित मेगा टिंकरिंग गतिविधि में 8 टीमों को 5 समूहों में विभाजित कर कुल 40 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट नवाचार प्रस्तुत किए। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, समस्या-समाधान कौशल का विकास और STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित) के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है ।
मेगा टिंकरिंग डे के अवसर पर घरेलू सामग्री का उपयोग कर एक सरल एवं उपयोगी वैक्यूम क्लीनर तैयार किया। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से विद्यार्थियों ने वायु दाब, सक्शन तथा इलेक्ट्रॉनिक्स के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में प्रदर्शित किया। प्लास्टिक बोतल, डीसी मोटर, प्रोपेलर, फिल्टर व बैटरी जैसी साधारण सामग्रियों से निर्मित यह यंत्र धूल एवं छोटे कणों को आसानी से सफाई करने में सक्षम है। इस नवाचार ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी कौशल एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता को दर्शाया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे एवं बीईओ लीलाधर सिन्हा ने बच्चों के टिंकरिंग कार्य में गहरी रुचि प्रदर्शित करते हुए उनके प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया और उत्साहवर्धन किया। साथ ही, सहायक संचालक सतीश नायर ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए डिज़ाइन को और बेहतर बनाने के लिए उपयोगी सुझाव दिए।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन एटीएल प्रभारी चंद्रशेखर मिथलेश द्वारा किया गया। व्याख्याता तोषण गिरी गोस्वामी एवं विज्ञान शिक्षिका आबिदा ख़ान का सहयोग रहा।
शाला विकास समिति के अध्यक्ष संदीप दीवान तथा सदस्यगण श्रीमती नीलम दीवान, अनुज पांडे, श्रीमती सुनीता देवांगन, महेश मक्कड़ और रितेश गोलछा ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में एटीएल वॉलंटियर्स युवराज देवांगन भूतपूर्व एटीएल छात्र, डिगेश सेन कक्षा 11वीं, दुर्गेश साहू कक्षा 11वी तथा धुर्वांक नासरे का विशेष योगदान रहा।
