सहकारिता और उद्योग स्थायी समिति जिला पंचायत की बैठक 6 को

राजनांदगांव 05 अगस्त 2025। सहकारिता और उद्योग स्थायी समिति जिला पंचायत की बैठक 6 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में उद्योग एवं सहकारिता विभाग सें संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सभी सदस्यों को उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।