कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक : निखिलकांत

कांवड़ियों की सेवा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए नपाध्यक्ष
महासमुंद। पवित्र श्रावण माह के तीसरे शनिवार को बम्हनी से हजारों कांवड़िया भगवान शिव के जलाभिषेक करने सिरपुर रवाना हुए। इस बीच जगह जगह शिव भक्तों व सेवा भावी संगठनों द्वारा कांवड़ियों की सेवा में स्वल्पाहार, भंडारा प्रसादी का आयोजन व संगीत मय भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बम्हनी से सिरपुर तक महासमुंद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित सेवा कार्यक्रमों में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। उन्होंने कांवड़ियों को स्वल्पाहार प्रदान कर उनकी सेवा की। आयोजन स्थलो पर भक्ति भजनों और शिव मंत्रों की गूंज के बीच कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने भगवान शंकर की जयकारे लगाते हुए कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और भक्ति का विशेष समय है। कांवड़ियों की सेवा करना हमारा सौभाग्य है। यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक एकता को भी दर्शाता है। कांवड़ियों की सेवा करना न केवल हमारा धार्मिक कर्तव्य है, बल्कि यह सामाजिक एकता और मानवता की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन न केवल कांवड़ियों की सेवा करते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। भगवान शिव से प्रार्थना है कि प्रत्येक कांवड़िया इस यात्रा को सुखद और सुगम तरीके से पूरा कर सके। उन्होंने आयोजको की सराहना की। जिन्होंने भव्य सेवा कार्य का आयोजन किया। इस अवसर पर पार्षद मनीष शर्मा, विक्की मुस्ताख, राहुल आवडे, गुलशन साहू, जय देवांगन, रत्नेश साहू, विपिन साहू, शुभम चंद्राकर, देवेंद्र यादव, अब्दुल सुफियान, सम्मी अली, पप्पू साहू, श्रुति स्वीट्स, महेंद्र बंसोड, नीतीश साहू, युवराज साहू, तरुण साहू व आयोजन स्थलो पर समिति के सदस्य गण, सेवा भावी नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.