प्रतियोगी परीक्षाओं का फाउंडेशन कोर्स नवकिरण में संचालित

महासमुंद। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय महासमुंद का नियमित संचालित जारी है। नवकिरण अकादमी व जिला ग्रंथालय के जिला समन्वयक डी बसंत साव ने बताया कि सहायक संचालक उद्योग/प्रबंधक (एडीआई) की परीक्षा 12 जुलाई 2025 को संपन्न हुई, उसमें नवकिरण अकादमी द्वारा आयोजित साप्ताहिक टेस्ट एवं मेगा टेस्ट सीरीज का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। सहायक संचालक उद्योग/प्रबंधक परीक्षा में पूछे गए अधिकांश प्रश्न नवकिरण अकादमी में हुए साप्ताहिक टेस्ट एवं मेगा टेस्ट से पूछे गए थे। छत्तीसगढ़ के विषय विशेषज्ञ चंद्रशेखर साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ अध्ययन के प्रश्न जनजातीय विवाह पद्धति एवं उनके अर्थों के संबंध, छत्तीसगढ़ के पहाड़ी एवं उनकी ऊंचाई, कल्चुरी शासन व्यवस्था के ग्रामों के मुखिया, गणित एवं हिंदी के विषय विशेषज्ञ सौरभ जैन, हरिशंकर पटेल द्वारा पढ़ाए गए प्रश्न पूछे गए थे। साव ने आगे बताया कि वर्तमान में नवकिरण अकादमी में एक पाली में मॉर्निंग बैच में सीजीपीएससी, व्यापमं, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, प्रयोगशाला परिचारक की क्लास सहित आदि प्रतियोगी परीक्षाओं का फाउंडेशन कोर्स संचालित है। साथ ही प्रयोगशाला परिचारक 2025 परीक्षा को ध्यान में रखते हुए नवकिरण अकादमी में टेस्ट सीरीज का आयोजन भी प्रत्येक रविवार को किया जा रहा है। इससे संबंधित जानकारी के लिए कार्यालय नवकिरण अकादमी महासमुंद से संपर्क किया जा सकता है।