संविदा पदों पर भर्ती, पात्र-अपात्र सूची जारी

दावा-आपत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
कोण्डागांव, 23 जून 2025/ जिला कोण्डागांव में संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ड्ब्ल्यूडीटी सदस्य (यांत्रिकी), ड्ब्ल्यूडीटी सदस्य (आजीविका) एवं ड्ब्ल्यूडीटी लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर (परियोजना स्तर) के लिए प्राप्त आवेदनों का कम्प्यूटर इंद्राज एवं प्रारंभिक जांच उपरांत पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। यह सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.kondagaon.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है।
प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार यदि किसी अभ्यर्थी को उक्त सूची में अपनी पात्रता को लेकर कोई आपत्ति है, तो वह निर्धारित प्रारूप में 23 जून 2025 से 30 जून 2025 तक कार्यालयीन समय में सायं 5:30 बजे तक अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।
दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए अभ्यर्थी को स्वयं कार्यालय में उपस्थित होना होगा अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपनी आपत्ति भेजनी होगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।