खल्लारी में एबीपीवी का 3 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन
महासमुंद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सामाजिक सरोकार प्रकल्प एईडी सेवार्थ विद्यार्थी के तत्वावधान में जिला महासमुंद द्वारा 21 से 23 जून तक आयोजित त्रिदिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर खल्लारी माता मंदिर के प्रांगण में सायं 5 बजे से समापन हुआ। उद्घाटन सत्र के प्रमुख अतिथि रूपेश कुमार साहू (प्रेम), अध्यक्षता लोकेश पनारिया समाजसेवी, सुजीत साहू समाजसेवी, ताराचंद देवांगन समाजसेवी, द्रोण पटेल शाला विप्र समिति अध्यक्ष बीकेबाहरा, रमन वैष्णव शाला विप्र समिति अध्यक्ष खल्लारी, भीसेक पांडेय विभाग संयोजक अभाविप, ललित साहू जिला संयोजक अभाविप रहे। अतिथियों ने युवाओं को सेवा और संवेदना से ओत-प्रोत राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज का छात्र केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे समाज की दिशा और दशा को सुधारने वाला कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता बनना चाहिए। यह त्रिदिवसीय शिविर न केवल बौद्धिक बल्कि व्यावहारिक विकास पर भी केंद्रित है। अतिथियों ने बताया कि ग्रीष्मकालीन शिविर सिर्फ समर कैंप नहीं अपितु व्यक्तिव विकास के साधन हैं। सेवार्थ विद्यार्थी का उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व, कर्तव्यबोध, और सामाजिक दृष्टि का विकास करना है। यह शिविर एक प्रशिक्षण है। सेवा का, समर्पण का और सामाजिक अनुभूति का। लोकेश पनारिया ने बताया कि नया भारत जो आज हम देख रहे हैं इसका श्रेय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को जाता है। सुजीत साहू ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हर क्षेत्र में आज आगे हैं। विभाग संयोजक ने बताया कि मैं स्वयं को बहुत सौभाग्य साली मानता हूं कि मैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता हूं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासमुंद के विभाग संगठन मंत्री शिवशंकर प्रजापति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीखम ध्रुव, लवेश साहू एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
