बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने शहर फिडर से जोड़ने सौंपा ज्ञापन

महासमुंद। ग्राम पंचायत खरोरा में बिजली कटौती से परेशान सरपंच सहित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पहुंच कर ग्रामीण को शहरी से जोड़ने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। खरोरा में बिजली कटौती को लेकर सोमवार को सरपंच वीणा कमलेश चंद्राकर सहित ग्रामीणों ने बिजली ऑफिस पहुंच कर सहायक अभियंता वीरेंद्र टंडन को ज्ञापन सौंपा है। सरपंच और ग्रामीणों ने सौंपे ज्ञापन में बताया है कि गांव आए दिन बिजली कटौती हो रही है। उमस भरी गर्मी के कारण विशेष कर बुजुर्ग और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने खरोरा को ग्रामीण फिडर को हटाकर महासमुंद शहरी फिडर में जोड़ने के लिए की मांग की है। सरपंच वीणा कमलेश चंद्राकर ने कहा कि दिन में चार घंटे बिजली कटौती हो रही है, और रात में बिजली आती भी है तो सिर्फ चार घंटे के लिए। इन दिनों गर्मी ने भी अपनी दस्तक दे दी है। अब दिन-रात पंखे के बिना नहीं रहे सकते। ऐसे में बिजली से चलने वाले सभी उपकरण ठप पड़ जाते है। उन्होंने बताया कि बिजली के बंद की शिकायत विभाग को कई बार दी है लेकिन बिजली विभाग इस समस्या का समाधान नहीं किया है। बिजली चले जाने से खास कर रात में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। जिससे रात गुजारना मुश्किल हो जाता है। गांव के सभी घरों में मीटर लगे हुए है लेकिन विभाग बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं कर पा रहे हैं।