वृंदावन विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव
महासमुंद। वृंदावन विद्यालय में विद्यालय प्रांगण में नए शिक्षण सत्र के लिए प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, जिला शिक्षा विभाग के सहायक संचालक सतीश नायर एवं नंदकुमार सिन्हा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, स्काउट-गाइड जिला सचिव प्रमोद कन्नौजे, स्काउट गाइड उपाध्यक्ष आनंद साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का, वार्ड नंबर 03 के पार्षद सुनैना ठाकुर, वार्ड- 02 के पार्षद जय कुमार देवांगन, भाजपा कार्यालय प्रभारी हनीश बग्गा, शरद यादव, एसएमडीसी सदस्य रत्ना रानी साहू मौजूद रहे। संध्या सोना एवं अंशु यादव की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, उनका सर्वांगीण विकास हो, चहुंमुखी विकास होना चाहिए। उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को तराशने का कार्य शिक्षकों का है, किंतु यह तभी संभव है, जब बच्चे तन्मयता, एकाग्रता एवं चित्तमन से अध्ययन करें। कठिन परिश्रम का फल हमेशा मीठा ही होता है। संस्था के संचालक एमआर विश्वनाथन ने कहा कि विद्यालय आने से ज्ञान में वृद्धि एवं अनुशासनशीलता आती है। जीवन में बच्चों को पढ़ाई के महत्व से अवगत कराया। जिला शिक्षा विभाग के सहायक संचालक सतीश नायर ने कहा कि जीवन में उत्थान के लिए शिक्षा अति आवश्यक है। स्कूल में हमें अनुशासन, जीवन जीने की कला, आदि महत्वपूर्ण बातें शिक्षकों द्वारा सिखाई जाती है। नगर पालिका उपाध्यक्ष राठी ने कहा कि हमारे जीवन में अनुशासन का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। संस्था की संचालिका ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए पठन-पाठन, श्रवण हेतु उचित मार्गदर्शन दिए।
कार्यक्रम का संचालन रेखा साहू ने किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को अतिथियों ने पाठ्यपुस्तकें व मिठाई वितरित की। सुजाता विश्वनाथन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उर्मिला अग्निहोत्री, अमृता चंद्राकर, संध्या सोना, चंदना सोनी, सुषमा साहू, जागृति साहू, वर्षा चंद्राकर, भूमिका वर्मा, शुभ्रा अग्रवाल, मनीषा बावनकर, अंशु यादव, सुमन साहू, नीरू मांझी, नंदिनी साहू, मोनिका साहू, एकता गोस्वामी, हीना खान, रिंकी कुर्रे, यशवंत धृतलहरे, प्रवीण साहू, होमेश साहू, स्वाति ठाकुर, हेमलता वर्मा, तुषार निर्वाण, नितेश धृतलहरे का योगदान रहा।
