ग्रामीणों ने दी श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि
महासमुंद। ग्राम खरोरा में देश के महान शिक्षाविद चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की । इस दौरान मितानिन कौशल्या चंद्राकर, मितानिन लता चंद्राकर, भारती चंद्राकर, संगीता चंद्राकर, शाशी चंद्राकर, रूपेश चंद्राकर, भूषण चंद्राकर, कौशल्या चंद्राकर ने संयुक्त रूप से कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की प्रगति और एकता के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने एक समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत का सपना देखा, जिसे साकार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक एकता के सिद्धांतों को मजबूती प्रदान की। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा और समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया। डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी देशभक्ति और समाज के प्रति निष्ठा हमें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनके सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समृद्ध, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।
