8 किलो गांजा बरामद
महासमुंद। सिंघोडा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने एक कार से 1 लाख 20 कीमत का 8 किलो गांजा बरामद किया है। तस्करी करने वाले एक महाराष्ट्र के तो दूसरा उत्तर प्रदेश का है।
सिघोंड़ा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्वीफ्ट डिजायर कार में दो व्यक्ति ओड़िशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ की ओर जा रहा है। इस सूचना पर टीम नेशनल हाईवे 53, रेहटीखोल में संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर एक स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक ओआर 03 F 0450 आते देख उसे रोका गया। कार में 2 लोग सवार थे। जिससे पूछताछ में अपना नाम बालक मुनी जी महाराज पिता मुनी जी महाराज (35) त्रयम्बकेश्वर थाना त्रयम्बकेश्वर जिला नासिक महाराष्ट्र और टी टी शर्मा पिता तुलसीराम शर्मा (35) जमालपुर थाना साहबर जिला ईटा उत्तर प्रदेश का निवासी होना बताया। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली। कार के पीछे डिक्की में एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर कुल 08 किलोग्राम गांजा मिला। टीम ने मोबाइल और कार समेत गांजा को जब्त कर दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
