तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण

महासमुंद। जिला प्रशासन ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यों में फेरबदल किया है। कलेक्टर के जारी नये आदेश के अनुसार जिले के कुल सात अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। स्थानांतरण आदेश के अनुसार किए गए बदलाव में नमिता मारकोले को जिला निर्वाचन कार्यालय महासमुंद से स्थानांतरित कर तहसीलदार पिथौरा बनाया गया है। ममता ठाकुर को तहसीलदार बसना से स्थानांतरित कर जिला कार्यालय महासमुंद में संलग्न किया गया है। भवानी शंकर साय को अति. तहसीलदार बागबाहरा से स्थानांतरित कर जिला कार्यालय महासमुंद में संलग्न किया गया है। नितिन ठाकुर को तहसीलदार पिथौरा से स्थानांतरित कर तहसीलदार बागबहरा बनाया गया है। कृष्ण कुमार साहू को महासमुंद से स्थानांतरित कर तहसीलदार बसना नियुक्त किया गया है। जुगल किशोर पटेल को तहसीलदार बागबाहरा से तहसीलदार महासमुंद किया गया है। मोहित कुमार अमिला को नायब तहसीलदार महासमुंद और नायब तहसीलदार तुमगांव का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

इन्हें भी पढ़े