पिकअप ने मारी ठोकर, कार क्षतिग्रस्त
महासमुंद। कोमाखान टेमरी मोड़ के पास 16 जून को कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रोबा निवासी पुनाराम ध्रुव, जो पेशे से ड्राइवर हैं, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार से महासमुंद से ओडिशा शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। दोपहर लगभग 3:10 बजे टेमरी मोड़ के पास कार को सामने से पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
