ट्रैक्टर से जुताई कर रहे ग्रामीण से मारपीट
महासमुंद। खेत की जुताई कर रहे एक व्यक्ति के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस को राफेल निवासी अरूण कुमार राणा (45) ने बताया कि 17 जून को 4 बजे खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था उसी समय गांव के कैलाश राणा और उनके पुत्र ने मारपीट की। जिससे वह ट्रैक्टर को छोड़कर ग्राम डेबरीगढ़ के आनंदराम पटेल के घर छिप गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
