जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट
महासमुंद। जमीन बंटवारे की बात को लेकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। बसना पुलिस को पंडरीपानी कटेल निवासी चरण सिदार ने बताया कि 15 जून को करीब 4 बजे उनका भाई आनंद सिदार, शरण सिदार व मेरी बहन चरणमोती सिदार घर आए और जमीन बंटवारे की बात को लेकर तीनों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
