बाइक की ठोकर से साइकिल सवार तीन घायल
महासमुंद। बाइक की ठोकर से साइकिल सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस को बसना की सविता कुंजाम ने बताया कि 13 जून की शाम करीब 7 बजे वह अपनी छोटी बेटी नीतू के साथ दवाई खरीदने गई थी, उसी समय उसका मंझला दामाद मुकेश नेताम पत्नी, बच्चे के साथ साइकिल से बसना बाजार की ओर जा रहे थे। पदमपुर रोड लक्ष्मी मोबाइल दुकान के सामने बंसुला की ओर से आ रही बाइक सुपर स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 06 जीपी 5215 के चालक ने उनके दामाद की साइकिल को पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे दामाद मुकेश नेताम, बेटी नैना नेताम एवं नतनीन सायरा नेताम गिर कर घायल हो गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 184, 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
