आज होगा विशेष ग्राम सभा
महासमुंद।भारत सरकार की स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रहवासियों को अधिकार अभिलेख प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन सक्रिय प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में 18 जून को विशेष ग्राम सभा का आयोजन होगा। जिला कलेक्टर कार्यालय, भू-अभिलेख शाखा व पंचायत शाखा के जारी निर्देशों के अनुसार, अब तक जिले की कई ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा प्रस्ताव पारित न होने के कारण हितग्राहियों को संपत्ति अभिलेख प्रदान नहीं हो सका है, जिससे अनेक प्रकरण लंबित हैं।
