किसानों ने प्लांट के विरोध में निकाली क्रांति मशाल रैली

महासमुंद। करणी कृपा प्लांट के विरोध में राज्य आंदोलनकारी छग संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसानों ने रविवार को ग्राम तेंदूवाही में किसान क्रांति मशाल रैली निकाल प्रदर्शन किया। मशाल रैली का कुकुराडीह में समापन किया गया। मशाल रैली से पूर्व सभी ने देश के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। किसान क्रांति मशाल रैली गायत्री चौक से शुरू होकर स्कूल पारा, सतनामी पारा, साहू पारा, यादव पारा, सिदार पारा (कुकराडीह) साहूपारा, सतनामी पारा, यादव पारा, सिदार पारा गायत्री चौक पहुंच कर समाप्त हुई।

इन्हें भी पढ़े