पार्षदों ने तालाब गहरीकरण व सीसी रोड निर्माण पर रोक लगाने कलेक्टर से की मांग

महासमुंद। तुमगांव नपं उपाध्यक्ष सावित्री निर्मलकर और पार्षदों ने वार्ड 6 में बन रहे सीसी रोड को गुणवत्ताहीन बताकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को कार्य में रोक लगाने की मांग को लेकर सोमवार को आवेदन सौंपा। तुमगांव में रामसागर तालाब का सौंदर्यीकरण और गहरीकरण परिषद को बिना जानकारी दिए ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। वर्षा ऋतु के दौरान तलाब में सौंदर्यीकरण कार्य व गहरीकरण कार्य किया जाना संभव नहीं है।

इन्हें भी पढ़े