भारत बनी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: विधायक योगेश्वर
प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम
महासमुंद। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा जारी ताजा डेटा में भारत अब जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि लगातार देश की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। आज हम 4,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के आंकड़ों के अनुसार आज भारत की अर्थव्यवस्था जापान से बड़ा है। केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से बड़े हैं। रिपोर्ट के अनुसार 2025 में भारत की अनुमानित ग्रोथ रेट 6.2 प्रतिशत और 2026 में 6.3 प्रतिशत रहेगी, जो कि बाकी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में ज्यादा है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की हमारी भाजपा सरकार ने कई लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश की जनता को दिया है। इसमें प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 50 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए। उज्ज्वला योजना के माध्यम से 9 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए लाखों लोगों को घर मिले और आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सीधे खातों में आर्थिक सहायता दी गई। सौभाग्य योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों में बिजली और सड़कें पहुंचीं। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य लिया गया।
