तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त
स्कूटी सवार दो घायल
महासमुंद। सिंघोड़ा थाना के सामने एक कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं इस ट्रक के अचानक रूकने से पीछे आ रहे एक्टिवा में सवार दो लोग टकराकर घायल हो गए। पुलिस को चारभांठा निवासी हृदयराम नायक ने बताया कि 26 मई को लगभग 5 बजे वह अपनी स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 06 जीवाय 5984 से नित्यानंद के साथ सरायपाली से घाटकछार जा रहा था। नेशनल हाईवे 53 पर सिंघोड़ा थाना के सामने में पीछे से ट्रक क्रमांक आरजे 39 जीबी 2503 के चालक ने कार को ठोकर मार दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान होंडा एक्टिवा ओडी 17 एन 4502 ट्रक के पीछे जा टकराई। जिससे एक्टिवा चालक पुष्पक कुमार रथ के नाक, आंख, माथे व पैर और रघुमणि भोई के दाहिने हाथ, गाल, नाक, सिर व दाहिने पैर के घुटने में चोट आई है। मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
