लड़की के बैंक एकाउंट से अज्ञात ने निकाली रकम

महासमुंद। एक युवती के बैंक अकाउंट से अज्ञात द्वारा रकम आहरण के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पुलिस को वार्ड- 10 निवासी वामिनी सिंह गौर ने रिपोर्ट करते हुए बताया कि साल 2022 से उसका खाता भारतीय स्टेट बैंक महासमुंद में संचालित है, जिसमें उसने अपना यूपीआई आईडी बनाया हुआ है। 10 अगस्त 2024 से 15 फरवरी 2025 तक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अलग-अलग यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ीपूर्वक उनके बैंक खाते से लेन-देन किया जा रहा है। अज्ञात द्वारा अब तक उनके खाते से लगभग 55 हजार रुपये निकाला जा चुका है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।