महुआ शराब के साथ पकड़ा गया युवक
महासमुंद। बेल्डीह पठार से पुलिस ने एक युवक से महुआ शराब जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि बेल्डीह पठार निवासी विक्की टंडन (26) के कब्जे से 3 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
