विवाद रोकने की बात पर पीटा
महासमुंद। ग्राम नरसैयापल्लम के एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को अरतराम भोई ने बताया कि 25 मई की रात करीब 8 बजे उसके घर के सामने महिलाएं वाद-विवाद कर रहीं थी। उन्होने मना किया, तो गांव के तुलाराम भोई, आशाराम भोई और बलभद्र भोई ने तुम मना करने वाले कौन होते हो कहते हुए गाली -गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के करते हुए आशाराम भोई और बलभद्र भोई ने पकड़ लिया और तुलाराम भोई ने धारदार नुकीली वस्तु से सिर में वार कर चोट पहुंचाया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 118(1), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
