शनिदेव प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुए जिपां उपाध्यक्ष भीखम
महासमुंद। कोमाखान तहसील के ग्राम खट्टी में भगवान शनि देव महाराज जयंती पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर शनि देव की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन में शामिल होने पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर का ग्राम वासियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। एक छोटी सी सभा को संबोधित कर श्री ठाकुर ने कहा जो चुनाव के दौरान जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिला सभी ग्राम वासियों का मैं जीवन भर आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा सुशासन तिहार के माध्यम से भाजपा की केन्द्र सरकार में मोदी जी व राज्य की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की महती योजना को जनता के बीच पहुंचाया जा रहा है, ताकि अंतिम छोर के व्यक्ति को सरकार की योजना से वंचित ना रहे। उन्होंने कहा कि जून से स्कूल खुलेगा तो बच्चों को विशेष रूप से 6 वर्ष की उम्र में स्कूल में दाखिला जरूर कराए। उन्होंने अपने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और सभी ग्राम वासियों को भगवान शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई वा शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुबे लाल साहू, कोमाखान मण्डल अध्यक्ष नितिन जैन, लेखमणि पटेल, किरण यदु, सरपंच खिलेश्वरी यादराम सिन्हा, धनसिंग सिन्हा, रुपधर साहू ,धनेश साहू ,नागेश पटेल, कैलाश सिन्हा, तीरथ पटेल, लक्ष्मण सोम ,टिकेश्वर हीरा साहू, ओम प्रकाश ध्रुव, छबिलाल पटेल, परमेश्वर पटेल , गुलशन सुरमणि सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
