शराब के नशे में डंडे से पीटकर अधेड़ की कर दी हत्या
मृतक के बेटे पर भी जानलेवा हमला कर किया घायल
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शराब के नशे हालत में हुए विवाद ने एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति की जान ले ली। बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी के गांव भंवरचुवा में बुधवार दोपहर की घटना है।
मिली जानकारी अनुसार बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम भंवरचुवा निवासी महेश यादव (55) और गंगाधर यादव (35) एक साथ शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नशे में धुत गंगाधर यादव ने आवेश में आकर डंडे से महेश के सिर पर कई वार किए। इन हमलों से महेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बीच-बचाव करने आए मृतक के बेटे नंदलाल यादव पर भी आरोपी ने जान लेवा हमला कर दिया। घायल नंदलाल को बसना उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच कर सबूत जुटाए। हत्या में प्रयुक्त डंडे को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी गंगाधर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
बता दें कि महासमुंद जिले के गांवों शराब का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। कोचिया शराब दुकानों से शराब लेकर गांवों में पहुंचा रहे हैं। गांव अवैध रूप से मिल रहे शराब के खिलाफ गांव के गांव, महिलाएं जिला प्रशासन से इसकी शिकायत करने पहुंचते हैं लेकिन आश्वासन देकर सभी को लौटा दिया जाता है। हाल ही में जिला मुख्यालय से महज़ 7 किलो मीटर दूर ग्राम बेलसोंड़ा जनपद उपाध्यक्ष समेत ग्रामीणों ने नशे के अवैध कारोबार को लेकर शिकायत करने कलेक्टोरेट पहुंचे थे।
