देवी अहिल्या बाई की 300 वी जयंती पर सामूहिक श्रमदान व स्वच्छता कार्यक्रम
मोहला 28 मई 2025। देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भारती चन्द्राकर के मार्गदर्शन मे जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो मे किया गया। देवी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती को जिले मे पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैँ, जिसमे जनमानस एक त्यौहार के रूप मे मना रहे हैँ और बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहें है। इसी उपलक्ष्य में सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता का कार्यक्रम ग्राम पंचायतों मे तालाब के किनारे एवं मंदिर परिसरो की साफ सफाई कर किया गया। इसका उद्देश्य केवल स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाना ही नहीं था, बल्कि यह श्रद्धांजलि स्वरूप स्वच्छता को समर्पित सामाजिक योगदान का प्रतीक भी रहा। इस अवसर पर ग्रामीणजनों में उत्साह देखने को मिला, कार्यक्रम मे लोगों मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा सामूहिक श्रमदान के माध्यम से ग्राम एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की संकल्पना को बल मिला। इस आयोजन ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व को समझाने में एक प्रभावी भूमिका निभाई और सामाजिक सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित किया।
