सुशासन तिहार, पेंदाकोड़ो में 1394, पेंदाकोड़ो में 1340 आवेदनों का निराकरण

मोहला 28 मई 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में शासकीय काम-काज में पारदर्शिता लाने तथा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के अलावा आम जनता के समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने के उद्देश्य से शुरू किए गए सुशासन तिहार आयोजित किया जा रहा है। जिले में समाधान शिविर अलग अलग कलस्टर में निरंतर आयोजित किया जा रहा है। समाधान शिविर के माध्यम से अब तक हजारों ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा चुका है। समाधान शिविर ग्रामीणजनों के लिए अपनी समस्याओं से निजात पाने का एक सशक्त माध्यम साबित हो रहा है। शिविर के माध्यम से ग्रामीणजनों की विभिन्न समस्याओं को सुनने के साथ निराकरण किया जाकर लाभान्वित किया जा रहा है। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत जनपद पंचायत मानपुर के ग्राम पंचायत दिघवाड़ी एवं जनपद पंचायत मोहला के ग्राम पंचायत पेंदाकोड़ो में समाधान शिविर आयोजित किया गया। दिघवाड़ी में आयोजित समाधान शिविर में सभी पात्र 1394 आवेदकों को लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत पेंदाकोड़ो में आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त 1340 आवेदन निराकृत करते हुए ग्रामीणजनों को लाभान्वित किया गया।
जनपद पंचायत मोहला के ग्राम पंचायत पेंदाकोड़ो में आयोजित समाधान शिविर में 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान पूर्ण होने पर आवास की चाबी प्रदाय किया गया। 5 हितग्राहियों के लिए पेंशन स्वीकृत किया गया है। 11 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 5 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड, 5 हितग्राहियों को शौचालय स्वीकृति, 5 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त होने पर प्रशस्ति पत्र, 1 हितग्राही को सुपोषण आहार कीट, प्रदाय किया गया।
शिविर में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जन-जन की समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। समाधान शिविर के माध्यम से ग्रामीणजनों को शासन द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर जनपद पंचायत मोहला के अध्यक्ष श्रीमती गैंद कुंवर ठाकुर, मानपुर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा बाई मंडावी, सभी अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भारती चंद्राकर, एसडीएम हेमेंद्र भुआर्य, जनपद पंचायत मानपुर सीईओ हनीश मोहम्मद खान, सहित सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।