राशन कार्ड धारियों को मिलेगा एक साथ तीन महीने का चावल

मोहला 28 मई 2025। शासन के निर्देशानुसार जिले के राशन कार्ड धारियों को 3 माह जून, जुलाई एवं अगस्त का चावल एक साथ 30 जून तक बांटा जायेगा। कार्ड धारियों को मिलने वाला चना, नमक, शक्कर अलग-अलग माह मे ही दिया जायेगा। जिले मे राशन दुकानों के भवन छोटे होने के कारण 03 माह के चावल भंडारण के लिये कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति द्वारा ग्राम पंचायतों को चावल रखने के लिये अन्य शासकीय भवनों का उपयोग करने के लिये निर्देशित किया गया है साथ ही ग्राम पंचायतो को मुनादी करके सभी हितग्राहियों को सूचित करने के भी निर्देश जारी किये गये है। चावल वितरण के समय सभी राशन दुुकानों में चावल उत्सव का आयोजन किया जायेगा। चावल की किसी भी किस्म की अफरा-तफरी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखने के लिये निगरानी समिति के द्वारा सत्यापन के साथ-साथ राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अमले को भी सक्रिय किया गया है।