महिला आयोग की अध्यक्ष 5 को करेंगी सुनवाई
महासमुंद 28 मई 2025। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक 5 तारीख को महासमुंद प्रवास पर रहेंगी। प्रोटोकॉल से मिली जानकारी अनुसार डॉ. किरणमयी नायक प्रातः 9 बजे रायपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे महासमुंद विश्राम गृह पहुंचेंगे। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में महासमुंद जिला से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। सुनवाई पश्चात वे शाम 6 बजे रायपुर मुख्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे।
