पालिका अध्यक्ष ने सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने वार्ड नंबर 28, में कलेक्टर निवास मुख्य मार्ग से यामिनी घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। वार्डवासियों द्वारा सीसी रोड की लंबे समय से मांग की जा रही थी। नपाध्यक्ष साहू ने कहा कि शहर वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। सड़क बनने से यहां होने वाले जल भराव की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। शहर विकास का संकल्प लेकर हमारे द्वारा कार्य किया जा रहा है। भूमिपूजन के दौरान नपाध्यक्ष साहू के साथ पार्षद विजय साव, सभापति जय देवांगन, गुलशन साहू, पार्षद धनेंद्र चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, रिंकू चंद्राकर और विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
