विद्युत खंभे की नंबरिंग करेगी पालिका
खराबी की स्थिति में होगी पहचान
महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के निर्देश पर शहर के 30 वार्डों विद्युत खंभे की नंबरिंग की जाएगी। नगर पालिका द्वारा हर पोल पर नंबर लिखा जाएगा। जिससे कोई खराबी की स्थिति में पहचान और मरम्मत में आसानी होगी। इसकी शुरूआत वार्ड 1 से शुरू होकर वार्ड 30 में संपन्न होगी। इससे खंभा या स्ट्रीट लाइट में खराबी होने पर मरम्मत या मेंटेनेंस में आसानी होगी। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इस व्यवस्था से प्रबंधन व मेंटेनेंस सिस्टम अधिक प्रभावी होगा। निगरानी व्यवस्था में भी सुधार होगी। इसके अलावा पालिका क्षेत्र के अंतर्गत चालू स्ट्रीट लाइटों का भी सर्वे किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी लाइट सुचारू रुप से काम करे। इस संबंध में गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने विधुत प्रभारी को निर्देश दिए। साथ ही कहा है इसके लिए जोनल टीम गठित कर टीम को रात में नगर के सभी वार्डों में भ्रमण पर भेजें ताकि खराब स्ट्रीट लाइटों को चिन्हित किया जा सके। साथ ही खराब स्ट्रीट लाइटों की जियो टैगिंग कर दूसरे दिन लाइट दुरूस्त करने वाली टीम को सूचित किया जाए।
