वृंदावन विद्यालय में हाईस्कूल परीक्षा में वृंदावन विद्यालय का परिणाम रहा शत-प्रतिशत
महासमुंद। वृन्दावन विद्यालय में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा सत्र 2024-25 का परीक्षा परीणाम उत्कृष्ठ रहा। परीक्षा परीणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 12 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें सभी उत्तीर्ण हुए। शाला स्तर पर प्रथम श्रेणी में 10 छात्र- छात्राओं व द्वितीय श्रेणी में 2 छात्र-छात्राओं ने उच्चतम अंक प्राप्त किए। इनमें प्रथम समीर साहू 85.67, द्वितीय स्वेच्छा वर्मा 85.34 तृतीय मयंक चंद्राकर 84.83 प्रतिशत रहे। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा पांचवीं व आठवी का परीक्षा परीणाम भी शत-प्रतिशत रहा। कक्षा आठवीं में 25 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। कक्षा आठवी में प्रथम मान्यता साहू 92, द्वितीय प्रियंका साहू व पूर्वांश निषाद व ईशिका गुप्ता 91 तृतीय स्थान दीपांशु सिदार व हुलसी साहू ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा पांचवी में 29 छात्र-छात्राओं में सभी ने प्रथम श्रेणी में स्थान बनाया है। पांचवी में प्रथम अंजली चंद्राकर 95 प्रतिशत, द्वितीय राज बाघ व अमन कुमार पासवान 92 व तृतीय निशु साहू ने 91 प्राप्त किया। संस्था के चेयरमैन एम.आर. विश्वनाथन, संचालिका सुजाता विश्वनाथन, उपप्राचार्य इन्दु मिश्रा, वरिष्ठ शिक्षिका आशा ज्योति डोरा, अमृता चंद्राकर, उर्मिला अग्निहोत्री आदि ने बच्चों का उत्साहर्वधन किया।
