बीएसएनएल ऑफिस से केवल की चोरी

महासमुंद। बीएसएनएल ऑफिस में चोरी हो गई। मामले में पिथौरा और बागबाहरा थाने में रिपोर्ट लिखाई गई है। पुलिस ने बताया कि लाखागढ़ बीएसएनएल ऑफिस से 6 मई की रात अज्ञात चोर ने 4 नग कापर, पट्टी, कापर बेल 30 मी. 50 एमएम, तीन नग 4जी बीटीएस केबल 30 मी., पावर केबल 50 एमएम 10 मी., 25 एमएल केबल 20 मीटर 2 जीबीटीएस केबल 20 मीटर (कीमत करीब 30 हजार रुपए) पार कर दी। रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धारा 331(4), 305 ए बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। इसी तरह 7 मई को बीएसएनएल ऑफिस बागबाहरा से 5 नग लिथियम बैटरी अज्ञात ने चोरी कर ली है। इन दोनों चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 331(4), 305 ए बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।