ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत

महासमुंद। नेशनल हाईवे 53, चैनडीपा के पास खड़े ट्रक के पीछे से टकरा जाने से एक अन्य ट्रक के चालक की मौत हो गई। सांकरा पुलिस ने बताया कि ट्रक एमएच 21 बीएच 9765 का चालक अपने वाहन को नो पार्किंग जोन पर बिना संकेत दिए खड़ा किया था। पीछे से बलांगीर ओडिशा से बल्ली (लकड़ी) लोड कर रायपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक वाहन क्रमांक सीजी 04 पीएच 3515 टकरा गया। टक्कर से चालक परसदा जिला रायपुर निवासी दिनेश कुमार साहू (26) की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 285,106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इन्हें भी पढ़े