मारपीट गाली गलौज, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

महासमुंद। लाखागढ़ में मारपीट हो गई। पिथौरा थाने में काउंटर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को लाखागढ़ निवासी पोमल कोसरिया ने बताया कि 7 मई की शाम 7 बजे इमाम बाड़ा वार्ड-01 में बाइक का काम करा रहा था। तभी, सरपंच प्रियरंजन कोसरिया व उनके अन्य 04 भाई आशुतोष, किशोर, कैलाश, सोमेश ने उनसे और तारेंस कोसरिया के साथ मारपीट कर दी। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 191(2), 296 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरे पक्ष के आशुतोष कोसरिया ने पोमल कोसरिया, तारेंस कोसरिया के खिलाफ अश्लील गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में एक लिखित शिकायत की है। आवेदन पर धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।