ट्रैक्टर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, एक घायल
महासमुंद। नेशनल हाईवे 53 बिटांगीपाली के पास ट्रैक्टर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं एक युवक घायल हो गया। बसना पुलिस को झारसुगड़ा निवासी अनिल कुमार पटेल ने बताया कि वह कपाटी ओडिशा शादी में शामिल होने गया था। 5 मई को अपनी कार ओडी 23 बी 3288 से वापस झारसुगड़ा जा रहा था। उसकी कार के आगे ट्रैक्टर क्र सीजी 06 जीसी 2480 जा रहा था, एनएच -53 पर बिटांगीपाली में वह 8 बजे पहुंचा, आगे चल रहे ट्रैक्टर के चालक ने बिना संकेत दिए अचानक मोड़ दिया, जिससे उनकी कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिससे कार के सामने का कांच टूट गया उन्हें चोटें आई है। मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
