वेल्डिंग दुकान से तांबे का तार चोरी

महासमुंद। महासमुंद शहर से गुजरने वाले तुमगांव रोड के समीप ईदगाह भांठा स्थित वेल्डिंग दुकान से तांबे का तार चोरी हो गई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि कौंदकेरा निवासी कौशल चंद्राकर का तुमगांव रोड ईदगाहभाठा के पास चंद्राकर मोटर वेल्डिंग दुकान है। बीते 23 जनवरी की रात अज्ञात चोर ने उनकी दुकान के शटर में लगे ताला को तोड़कर पुराना तांबा तार (कीमत करीब 5000 रुपए)पार कर दी। मामले में धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इन्हें भी पढ़े