स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल में कक्षा पहिली में प्रवेश हेतु लाॅटरी 9 को
महासमुंद। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा में शिक्षा सत्र् 2025-26 में कक्षा पहिली में प्रवेश के लिए लाॅटरी तुमाडबरी स्थित शासकीय इंग्लिश स्कूल में सुबह 9 बजे से संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देश एवं नियमों के तहत निकाली जायेगी। लाॅटरी प्रक्रिया पारदर्शिता पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखण्ड स्तर की समिति का गठन किया गया है, उक्त समिति में प्रभारी अधिकारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महासमुन्द, समन्वयक संस्था के प्राचार्य, सदस्य संकुल समन्वयक, सदस्य दो पालक जो शासकीय सेवक हों, सदस्य संस्था के दो शिक्षक इन सबकी उपस्थिति में प्रवेश के लिए लाॅटरी की प्रक्रिया संपन्न की जायेगी। पूरी प्रक्रिया की गतिविधियों की फोटोग्राॅफी, वीडियोग्राॅफी की जायेगी जिससे किसी भी प्रकार की शंका न हों। संस्था के प्राचार्य अमी रूफस ने आवेदन करने वाले समस्त पालकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर लाॅटरी में भाग लेने का अनुरोध किया है। उक्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार कन्नौजे ने दी है।
