भाई-बहन की पिटाई

महासमुंद। पुरानी रंजिश पर एक महिला और उसके भाई से एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। नयापारा निवासी ममता देवार ने पुलिस को बताया कि सुबह 5-6 बजे के बीच भाई देवा देवार के साथ अपने निजी काम से बाजार ओर जा रही थी, आईडीबीआई बैंक के पास पहुंचने पर सागर देवार पुरानी रंजिश को लेकर गाली -गलौज करने लगा। मना करने पर उन्हें और उनके भाई के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

इन्हें भी पढ़े