बारात में गए युवक से मारपीट
महासमुंद। दोस्त की बारात में शामिल होने गए एक युवक के साथ मारपीट हो गई । पुलिस को सुंदर नगर बलौदा निवासी करन निषाद निवासी ने बताया कि 4 मई को वह अपने दोस्त सुरेंद्र विशाल की बारात में शामिल होने रात में ग्राम कापूकुंडा गया था, रात करीब 12.30 बजे मुख्य मार्ग में खड़ा था तभी धनुर्जय बरिहा आया और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट पर बलौदा थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
