मारपीट से अधेड़ की उंगली टूटी
महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस को ग्राम कारागुला निवासी पीतांबर लाल दीवान (48) ने बताया कि 3 मई को सुबह 10 बजे घर के दरवाजे के पास खड़ा था तभी इतेश दीवान ने गाली -गलौज कर मारपीट की , जिससे उसके बांये हाथ की उंगली टूट गई है। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 296,115(2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
