बैठक को लेकर गाली – गलौज
महासमुंद। बैठक को लेकर विवाद करते हुए तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ गाली -गलौज की। मामले की रिपोर्ट तुमगांव थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस को भोरिंग निवासी रमेश कुमार साहू ने बताया कि 4 मई की रात समिति का रूपए चुकाने टिकेलाल साहू की फल दुकान में गया था, तभी वहां कोटवार ने ग्राम विकास समिति के गठन संबंधी बैठक साहू समाज के भवन में होने के संबंध में मुनादी कर रहा था। तभी वहां पर हेमधर आवड़े प्रार्थी के साथ साहू समाज में ही बैठक करा रहे हो कहकर वाद विवाद करने लगा। थोड़ी देर बात फोन में आरोपी हेमधर आवड़े के पुत्र पराग आवड़े और उसके चाचा गिरधर आवड़े ने गाली -गलौज की। मामले में धारा 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
