गुलाबी गैंग की महिलाओं के साथ मारपीट
महासमुंद। ग्राम पिपरौद में गुलाबी गैंग की महिलाओं के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। मामले में सांकरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस को प्रेमशीला यादव ने बताया कि वह ग्राम पिपरौद के गुलाबी गैंग की सदस्य हैं। 16 अप्रैल की शाम 6 बजे जल समस्या को लेकर हमारे ग्रुप ने ग्राम पिपरौद में शंकर मंदिर के पास बैठक रखी थी। बैठक में शासकीय बोर में मोटर पंप लगाकर खेती किए जाने को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी बीच दुर्योधन भोई आया और कहने लगा कि हम लोग बोर से पानी लेंगे, तुम लोग मना करने वाले कौन होती हो कहकर प्रार्थिया के अलावा उन्नति यादव व फुलवंती पटेल को गालियां देते हुए डंडे से मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
