तुलसी के राम मानस परिवार प्रथम

महासमुंद। ग्राम पंचायत खरोरा में आयोजित पांच दिवसीय रामायण सम्मेलन में 50 मंडलियां शामिल हुई। जिसमें तुलसी के राम मानस परिवार ग्राम-जंगुला, पोस्ट-जेंजरा, जिला-नुआपाड़ा, ओडिशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मंडली को 10 हजार व शील्ड प्रदान किया गया। द्वितीय मां की महिमा मानस परिवार ग्राम-गोइंदा, विकासखंड-आरंग, जिला-रायपुर 7 हजार व शील्ड, तृतीय प्रखर प्रज्ञा मानस परिवार ग्राम अछोला 5 हजार व शील्ड, चतुर्थ पूजा के आरती मानस मंडली ग्राम रायमुड़ा, जिला-महासमुंद, 3 हजार व शील्ड, पंचम स्वर धारा मानस परिवार ग्राम बैहार, जिला रायपुर 2 हजार व शील्ड प्रदान की गई। साथ ही सभी मंडली को 1100 रुपए सांत्वना राशि प्रदान की गई है। आयोजन को सफल बनाने में रामायण मंडली के अध्यक्ष किशन लाल चंद्राकर, उपाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, परमानंद चंद्राकर, चमन मानिकपुरी, ज्ञानिक यादव, लता चंद्राकर, कलिंद्री चंद्राकर, कुमारी बाई चंद्राकर, संतोषी चंद्राकर का योगदान रहा।

इन्हें भी पढ़े