बाइक को ट्रक की ठोकर से एक की मौत

महासमुंद। बेलसोंडा स्वागत द्वार के पास एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रायपुर निवासी अजीत टंडन 17 अप्रैल को ग्राम नांदगांव अपने साले अरूण जांगडे के घर मिलने गया था, शाम करीब 5 बजे घर जाने के लिये बाइक प्लेटिना क्रमांक सीजी 04 एचयू 9278 से निकला था। शाम करीब 5.30 से 6 बजे के बीच बेलसोंडा स्वागत द्वार के सामने घोड़ारी की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 06 एचए 6080 के चालक ने सामने से ठोकर मार दिया। दुर्घटना से अजित टंडन के सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इन्हें भी पढ़े