नींव खोदने की बात पर दो पक्षों में मारपीट

महासमुंद। ग्राम सालडबरी में नींव खोदने की बात पर मारपीट हो गई। बागबाहरा थाने में दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को सालडबरी निवासी जगदीश साहू ने बताया कि 18 अप्रैल की सुबह वह बाड़ी में पैरा लेने गया था, तभी रमेश साहू अपनी बाड़ी की ओर से उसे देखकर हमारी जमीन में जबरदस्ती नींव खोद दिए हो कहकर गाली- गलौज करने लगा, मना करने पर रमेश साहू, महेश साहू और राहुल साहू ने हमारी जमीन में घर बना रहे हो कहकर डंडे से मारपीट की । इस दौरान बीच-बचाव करने आए देवशरण साहू और देवलाल साहू के साथ भी मारपीट की। घटना की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुटी है। वहीं ग्राम सालडबरी निवासी रमेश साहू ने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल की सुबह 7.30 बजे खेत से वापस घर आया तो देखा कि जगदीश साहू अपनी बाड़ी में देवलाल के साथ खड़ा था, जिसे देख उसने पूछा कि हमारी जमीन में नींव क्यों खुदवा रहे हो। देवलाल साहू ने तुम्हारी जमीन में मकान नहीं बनवा रहे हैं कहते हुए गाली- गलौज कर मारपीट की उसी समय देवशरण साहू डंडा से पीटने लगा जिसे देख उनका भाई महेश साहू और पुत्र राहुल साहू बीच बचाव करने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इन्हें भी पढ़े