शराब के नशे में स्कूल पहुंचा सहायक शिक्षक सस्पेंड
महासमुंद। शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचे सहायक शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। महासमुंद विकासखंड शिक्षा अधिकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला रामाडबरी में पदस्थ सुरेंद्र कुमार भाठिया के विगत 17 मार्च को शराब सेवन कर शाला में उपस्थित होने की सूचना मिली। शिक्षा विभाग शिक्षक का मेडिकल टेस्ट कराया जिसमें शराब सेवन करने की पुष्टि हुई। बाद में शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया। असंतोषप्रद जवाब नहीं देने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम (वर्गीकरण, नियंत्रण, तथा अपील) 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं। निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी होगा तथा इस दौरान संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
