प्रवीण बने जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष

महासमुंद। छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज महासमुंद जिला से प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर एकता पैनल के प्रवीण अग्रवाल विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जय व्यापार पैनल के संजय अग्रवाल को 15 मतों से पराजित किया है। बुधवार को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में हुए मतदान के दौरान 479 व्यापारियों में से 433 ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 2 मत निरस्त हुए। एकता पैनल के उम्मीदवार प्रवीण अग्रवाल को 223 तथा जय व्यापार पैनल के संजय अग्रवाल को 208 वोट मिले। परिणाम घोषित होने के बाद प्रथम नगर आगमन पर व्यापारियों ने स्थानीय नेहरू चौक में प्रवीण अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान महासमुंद शहर के व्यापारीगण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश मंत्री पद के लिए जय व्यापार पैनल के महासमुंद से जितेंद्र चंद्राकर एकल नामांकन होने के चलते निर्विरोध चुने गए। जिले के सरायपाली विकास खण्ड से 148, बसना विकास खण्ड से 35, पिथौरा से 7 बागबाहरा विकास खण्ड से 42 और महासमुंद बिरकोनी से 247 सदस्यों के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.