खैरझिटी में आज जुटेंगे 40 गांवों के किसान

महासमुंद। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले करणीकृपा पाॅवर प्लांट के विरुद्ध 3 साल से चले आ रहे किसान सत्याग्रह आंदोलन के आंदोलनकारी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक 20 अप्रैल को दोपहर 3 बजे श्रीराम जानकी मंदिर खैरझिटी में आयोजित की गई है। बैठक के मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे होंगे। अध्यक्षता प्रसिद्ध रामायणी कलाकार नंदकुमार साहू करेंगे। विशेष अतिथि प्रदेश किसान नेता वेगेन्द्र सोनवेर होगें। बैठक में करणीकृपा पाॅवर प्लांट के समस्त अवैधानिक कार्य, औद्योगिक प्रदूषण, उच्च न्यायालय के आदेश का परिपालन कराने सहित किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में खैरझिटी, कौंवाझर, पिरदा, भोरिंग मालीडीह, गुडरूडीह, तेंदूवाही, लहंगर, जोबा, बिरकोनी, कांपा, पीढ़ी, नयापारा, अछरीडीह, अचानकपुर, बंदोरा सहित लगभग 40 गांवों के किसान प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसको लेकर रुपरेखा तैयार कर ली गई है। बैठक में छत्रूलाल साहू, अशोक सिन्हा, डेविड चंद्राकर, बृजबिहारी कश्यप, दशरथ चंद्राकर, हेमसागर पटेल, परसराम ध्रुव, अवध साहू, धर्मेंद्र यादव, नाथूराम सिन्हा, अलख साहू, रूपसिंह निषाद, तोषण सिन्हा, उदय चंद्राकर, राधेश्याम साहू, पोखन ढीढी, लीलाधर पटेल, दौलत ध्रुव, बैसाखू सिन्हा, प्रहलाद ध्रुव, बेनीराम पटेल, करण साहू, शत्रुघ्न साहू, टिकेलाल जलक्षत्री, कुंजलाल चेलक, छबि पटेल, संतोष यादव आदि उपस्थित रहेंगे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.