उपनयन संस्कार में शामिल हुई विधायक चातुरी नंद

महासमुंद। सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज द्वारा सरायपाली के बलौदा में आयोजित उपनयन संस्कार में बतौर अतिथि विधायक चातुरी नंद शामिल हुई। इस अवसर पर 9 बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न कराया गया।
आयोजित कार्यक्रम को विधायक चातुरी नंद ने संबोधित किया। उन्होंने बटुकों को आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों की मांग पर सर्व ब्राह्मण समाज भवन बलौदा के आहाता निर्माण के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मिश्रा, मुरलीधर पाढ़ी, सुरेश कर, पीतांबर दास, चूड़ामणि महराज, विद्याभूषण सतपथी, अजय पाढ़ी, किशोर कर, पप्पू सतपथी, शेखर पाणिग्रही सहित ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.